{"_id":"56e2e6aa4f1c1bfc128b456d","slug":"twenty-percent-discount-on-accommodation-in-char-dham-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रुप में करेंगे चार धाम यात्रा तो सरकार देगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रुप में करेंगे चार धाम यात्रा तो सरकार देगी छूट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 11 Mar 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
चार धाम
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीष्मकालीन यात्रा में पहली बार ग्रुप में आने वाले यात्रियों को आवासीय सुविधा पर बीस प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। चारधाम यात्रा को बढ़ावा दिए जाने के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
चारधाम रूट स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के गेस्ट हाउस में सर्दियों में तो पर्यटकों को पंद्रह से बीस प्रतिशत तक की आवासीय छूट दी जाती है, लेकिन पहली बार गर्मियों में भी यह व्यवस्था होने जा रही है।
विज्ञापन
इस बार ग्रीष्मकालीन यात्रा में भी ऐसे पर्यटकों को आवासीय शुल्क में यह छूट मिलेगी जो कि पंद्रह, बीस या इससे अधिक संख्या में एक साथ आएंगे। इसके लिए इन्हें पहले से ही बुकिंग करानी होगी।
विज्ञापन
एक साथ खुल रहे चार धामों के कपाट:
इस बार केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट एक ही दिन खुल रहे हैं तो वहीं एक दिन के अंतर में बदरीनाथ के कपाट खुलेंगे।
ऐसे में पर्यटक तीन से चार दिनों में चारों धाम घूमकर जा सकेंगे जबकि हर बार कपाट खुलने की तिथि में काफी अंतर रहता था, सभी धामों के कपाट नहीं खुल पाने की वजह से यात्रा की शुरुआत में आने वाले पर्यटक एक या दो धाम के दर्शन कर वापस चले जाते थे।
पहली बार ग्रीष्मकालीन यात्रा में बीस प्रतिशत तक की छूट की व्यस्था की गई है, हालांकि इसके लिए निगम स्तर से प्रबंधकों को पूरे अधिकार दिए गए हैं।
वह बिना निगम से पूछे अब सीधे यह छूट दे सकते हैं। यदि वह आवासीय शुल्क में इससे अधिक छूट देना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें निगम से अनुमति लेनी होगी।
-बीएल राणा, महाप्रबंधक, पर्यटन, जीएमवीएन