फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   troubles of river disaster

एक ओर आपदा की नदी तो दूसरी ओर मुसीबतों के पहाड़

Fri, 28 Jun 2013 09:26 AM IST
प्रमोद सेमवाल
प्रमोद सेमवाल Updated Fri, 28 Jun 2013 09:26 AM IST
विज्ञापन
troubles of river disaster

चीन से लगती सीमा पर भारत के अंतिम गांव माणा में भोटिया जनजाति के ग्रामीण कुदरती आपदा के साथ दूसरे किस्म की भी अग्निपरीक्षा से गुजर रहे हैं। बदरीधाम की यात्रा पर ही इनकी रोजी-रोटी निर्भर है। माणा गांव बदरीधाम के हक-हकूकधारी हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज
विज्ञापन


हक-हकूकधारी धामों के आसपास के वे ग्रामीण हैं जिन्हें आदि शंकराचार्य ने ही धाम में पूजा-पाठ में सहयोग का अधिकार दिया है। माणा के ग्रामीणों को बदरीविशाल के लिए घृतकंबल तैयार करने का हक मिला है। शीतकालीन शयन के दौरान भगवान बदरीनाथ घी से डुबोया हुआ कंबल ओढ़ते हैं जिसे इसी गांव के लोग तैयार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीए जलाने की जिम्मेदारी होती है
मंदिर समिति की ओर से इन्हें कुछ नहीं मिलता, अलबत्ता तीर्थयात्री अपनी ओर से इन्हें कुछ दे देते हैं। माणा के लोगों पर सावन में बदरीनाथ धाम में दीए जलाने की जिम्मेदारी होती है। आपदा में फंसे यात्रियों के लिए इस बार ग्रामीणों ने अपनी चिंता किए बगैर 20 जून से तीर्थयात्रियों के लिए नि:शुल्क भंडारे का आयोजन किया, जिससे उनके यहां राशन समाप्त हो गया।

अब ये लोग दाने-दाने के मोहताज हैं। माणा गांव में भोटिया जनजाति के 300 परिवार हैं। बृहस्पतिवार की सुबह माणा गांव के ग्रामीण बदरीनाथ में प्रशासन के अधिकारियों को मिलने आए, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि 12 दिन गुजर जाने पर भी प्रशासन ने उनकी कोई खैर-खबर नहीं ली है।

माणा में सेना का कार्यालय भी मौजूद है। माणा गांव के ग्रामीण ऊनी वस्त्रों का निर्माण के साथ ही आलू, राजमा, फरण का उत्पादन कर अपनी आजीविका चलाते हैं। आपदा ने फसलें तबाह कर डाली हैं।


बदरीनाथ यात्रा बंद हो चुकी है
गांव की प्रधान गायत्री मोल्फा, पूर्व प्रधान पीतांबर मोल्फा का कहना है कि बदरीनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्री माणा गांव जरूर पहुंचते हैं। ऊनी वस्त्र भी खरीदते हैं। लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि बदरीनाथ यात्रा बंद हो चुकी है।

गांव भी नदी साइड से धंस रहा है। हम कहां जाएं, क्या करें, कुछ समझ में नहीं आ रहा है। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को राहत सामग्री बांटने तक की जहमत नहीं उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed