फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Treatment of dry water sources of Himalaya failed

फेल हुआ हिमालय के सूखे जलस्रोतों का ट्रीटमेंट

Wed, 06 Apr 2016 02:59 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 06 Apr 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
Treatment of dry water sources of Himalaya failed

हिमालयी रेंज के जलस्रोतों के रास्तों की संरचना बेहद उलझी हुई है। सूखे जलस्रोतों को रिचार्ज करने का ट्रीटमेंट फेल हो गया है।

विज्ञापन


इससे घबराए पेयजल निगम ने हाथ खड़े कर लिए हैं। निगम अब पहाड़ों के झरनों और जलस्रोतों की अंदरूनी संरचना पर शोध करवा रहा है। इसके लिए वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान से मदद मांगी है। पहाड़ों से पलायन के कारण खेती समाप्त होना भी जलस्रोत सूखने का एक बड़ा कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन


हिमालयी रेंज के भूगर्भ जलस्रोतों की अंदरूनी संरचना का पता लगाने की पहली बार कोशिश की जा रही है। पेयजल निगम ने प्रदेश के सूखे जलस्रोतों का सर्वेक्षण कराया था, जहां पानी सूख गया था, वहां के जलस्रोतों का ट्रीटमेंट किया गया। इसके बाद वहां भूगर्भ जल सतह रिचार्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियंता का कहना है कि पहाड़ों के अंदर चट्टानों और पत्थरों की संरचना अजीब है, पानी कहां से आता है और किधर निकल जाता है, पता नहीं चलता। ऐसे में जलस्रोत रिचार्ज करने की सारी कवायद बेकार चली गई।

खेती बंद होने से जलस्रोत सूख जाते हैं

Treatment of dry water sources of Himalaya failed

उत्तराखंड पेयजल निगम के एमडी भजन सिंह का कहना है कि चट्टानों की बनावट पता नहीं चलती। ट्रीटमेंट के बाद भी जलस्रोत रिचार्ज नहीं होते। वाडिया के विज्ञानियों से शोध करवा कर स्थिति का पता लगाया जाएगा। उत्तराखंड जलसंस्थान के महाप्रबंधक एसके गुप्ता का कहना है कि खेती बंद होने से जलस्रोत सूख जाते हैं।

खेतों में पानी भरने से जलस्रोत रिचार्ज होते हैं। जिन स्थानों पर पलायन हुआ है और खेती नहीं होती, वहां जलस्रोत अधिक सूखे हैं। खेती के लिए लोग वर्षा जल संचयन भी किया करते थे, जो अब नहीं हो पा रहा है।

जलस्रोतों का ट्रीटमेंट कारगर साबित नहीं हो रहा है। स्थिति से निपटने के उपाय किए जा रहे हैं। साथ ही खेती बंद होने से भी इसकी दिक्कत बढ़ गई है। लोगों को खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
- एस. राजू, अपर मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed