{"_id":"5737484f4f1c1b5c6891989e","slug":"traffic-jam-in-mussoorie-and-kempty","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन नगरी मसूरी और कैंपटी में भारी जाम, फंसे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन नगरी मसूरी और कैंपटी में भारी जाम, फंसे सैलानी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
Updated Sat, 14 May 2016 09:16 PM IST
सार
- लाइब्रेरी चौक, किंक्रेग-लाइब्रेरी मार्ग पर बार-बार लगता रहा जाम
- भीषण जाम से चरमाई नगर की यातायात व्यवस्था, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
विज्ञापन
मसूरी में ट्रैफिक जाम
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटन सीजन और वीकेंड की वजह से शनिवार को लाइब्रेरी चौक, किंक्रेग-लाइब्रेरी मार्ग पर बार-बार जाम लगने से पर्यटक और तीर्थयात्री परेशान रहे। कैंपटी होते हुए यमुनोत्री जाने वाले तीर्थयात्रियों को जाम से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण जाम लगने से नगर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। लाइब्रेरी चौक पर जाम खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
सीजन के चलते पहुंच रहे पर्यटक
नगर में पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है। बोर्डिंग स्कूलों की आउटिंग और वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटक वाहनों की आवाजाही से शनिवार को नगर में भीषण जाम लगा रहा। वाहनों का सबसे अधिक दबाव लाइब्रेरी बाजार और चौराहे पर दिखाई दिया।
विज्ञापन
इस समय चौक पर जाम लगने का मुख्य कारण यात्रा सीजन भी है। यमुनोत्री जाने वाले तीर्थयात्री इसी मार्ग से होकर जाते हैं। जिससे यहां वाहनों का जमघट लगा रहता है। उधर, कैंपटी फॉल में दिनभर वाहनों का जमघट लगा रहा। सैलानी और तीर्थयात्री बार-बार जाम में फंसते रहे। कई बार वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
मालरोड पर भी दिन में काफी संख्या में वाहनों की आवाजाही बनी रही। लेकिन यहां वाहनों को नियंत्रित करने के लिए पालिका के गार्ड लगाए गए हैं। जो पूरे दिन में वाहनों को रोटेट करते हैं। लिहाजा यहां जाम की समस्या आमतौर में कम होती है।