{"_id":"f7b79b46-d974-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"they-pay-100-bucks-for-a-packet-of-biscuits","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मुसीबत’ में मांगी जा रही मुंह मांगी कीमत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मुसीबत’ में मांगी जा रही मुंह मांगी कीमत
रुद्रप्रयाग/ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2013 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में आई आपदा पर जहां पूरे देश के लोग एक होकर मदद को आगे आ रहे हैं, वहीं कुछ शख्स ऐसे भी हैं जो आपदा के शिकार लोगों का शोषण कर देवभूमि को शर्मसार कर रहे हैं। ऐसा ही वाकया राजस्थान के यात्रियों के साथ हुआ।
विज्ञापन
'उत्तराखंड में कहर' अपडेट के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
एक पैकेट बिस्किट के 100 रुपये
15 जून को चांदपुर चौका, जोधपुर निवासी कैलाश सांकला अपनी पत्नी, चार साल के पुत्र प्रीतम और धर्मपिता रामराज सैनी के साथ केदारनाथ पहुंचे। यहां वे जोधपुर गेस्ट हाउस में रुके।
विज्ञापन
वहां खाने की व्यवस्था नहीं हो पाई। बेटे को भूख से बिलखता देख जब वो बिस्किट लेने पहुंचे तो दाम सुनकर होश उड़ गए। उन्हें एक पैकेट बिस्किट के 100 रुपये चुकाने पड़े।
तस्वीरों में: आसमान से बरसी आफत
कैलाश के मुताबिक 16 जून को जब भयंकर बाढ़ आई तो उन्होंने परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर शरण ली। विनाशलीला थमने के बाद परिवार के साथ उरेडा के पावर हाउस तक पहुंचे। यहां उनसे शरण देने की एवज में तीन हजार रुपये मांगे गए।
सारा सामान मलबे में दब चुका था और उनके पास केवल पांच हजार रुपये बचे थे। 18 जून को राहत एवं बचाव दल जब उन्हें लेने पहुंचा तो हेलीकाप्टर तक उनके बीमार पिता को पहुंचाने के भी दो हजार रुपये वसूल लिए गए।
आंखों से आंसू छलक पड़े
जब रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल पहुंचने पर किसी ने बेटे को कुरकुरे का पैकेट थमाया तो कैलाश की आंखों से आंसू छलक पड़े। इसके बावजूद उन्हें किसी से शिकायत नहीं है। बस परिवार सकुशल बचने पर वो भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।