{"_id":"60d48f578ebc3e4ce16ecf9a","slug":"yoga-and-panchakarma-will-start-in-five-wellness-centers-from-july-new-tehri-news-drn3825072175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वैलनेस सेंटरों में जुलाई से शुरू होगा योग व पंचकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वैलनेस सेंटरों में जुलाई से शुरू होगा योग व पंचकर्म
विज्ञापन
कोरोना महामारी से निपटने लिए सरकार योग और पंचकर्म पर जोर देकर लोगों की इंयुनिटी बनाने की दिशा में काम कर रही है। केंद्र सरकार ने जिले में पांच वैलनेस सेंटर को मंजूरी दी है। इनमें जल्द योग, पंचकर्म और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी से लेकर आयुष किट वितरित की जाएगी। इसके लिए वैलनेस सेंटर में एक-एक महिला और पुरुष योग अनुदेशक की तैनाती की जाएगी। साथ ही वैलनेस सेंटरों के आसपास खाली भूमि पर हर्बल गार्डन भी बनाए जाएंगे।
देशभर में कोरोना महामारी आने के बाद लोग आयुर्वेद, योग और पंचकर्म का ज्यादा सहारा ले रहे हैं। ऐसे में सरकार भी वैलनेस सेंटरों की स्थापना कर योग और पंचकर्म को बढ़ावा देने लिए कार्य कर रही है। केंद्र सरकार ने करीब पांच-पांच लाख की लागत से कीर्तिनगर के थाती डागर, भिलंगना के चमियाला, नरेंद्रनगर, जाखणीधार और जौनपुर के सैंजी गांव में स्थित आयुष अस्पतालों में वैलनेस सेंटर की स्थापना कर दी है। इन सेंटरों में योग, पंचकर्म और स्वास्थ्य संबंधी सामग्री क्रय की जा चुकी है। साथ ही सेंटरों में एक-एक महिला पुरुष योगा अनुदेशक की तैनाती के संबंध में शासनस्तर पर प्रक्रिया गतिमान है। प्रत्येक केंद्र पर अनुदेशक ग्रामीणों को सुबह एक घंटे योग के गुर सीखाएंगे, जबकि पंचकर्म और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ग्रामीणों को दी जाएगी।
वर्ष 2021-22 के लिए प्रस्तावित वैलनेस सेंटर
आयुर्वेदिक विभाग ने वर्ष 2021-22 के लिए जौनपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल सतेगल, नरेंद्रनगर के भंगला, भिलंगना के भटवाड़ा, भटगांव, अखोड़ी और जाखणीधार के सुनहरीगाड में भी वैलनेस सेंटर बनाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है, जिसके स्वीकृत होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अब तक केवल चंबा, बौराड़ी और मुनीकीरती में ही वैलनेस सेंटर थे, लेकिन अब केंद्र सरकार की मदद से पांच नए वैलनेस सेंटर बनकर तैयार हो चुके हैं। शासनस्तर पर योगा अनुदेशकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही अनुदेशकों की नियुक्ति होने पर जुलाई से सेंटर शुरू हो जाएंगे। बड़ी संख्या में आयुष किट वितरित की गई है। कोरोना मरीजों के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है।
-डा. रमेश प्रसाद नौटियाल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी टिहरी ।