फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Workers should make better election management by creating mutual coordination: Ajay Kumar

आपसी समन्वय बनाकर बेहतर चुनाव प्रबंधन करें कार्यकर्ता : अजेय कुमार

Sun, 12 Jan 2025 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 12 Jan 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
Workers should make better election management by creating mutual coordination: Ajay Kumar
नई टिहरी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने नई टिहरी पहुंचकर नगर पालिका टिहरी सहित जिले में निकाय चुनाव की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय बनाकर बेहतर चुनाव प्रबंधन करने को कहा। कहा कि वर्तमान में माहौल पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है। प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल से नई टिहरी नगर पालिका में पार्टी प्रत्याशी मस्ता सिंह नेगी और वार्ड सभासदों के चुनाव का अपडेट लिया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी 10 निकाय में पार्टी का परचम लहराने के लिए कार्य करें। केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी देे।
विज्ञापन

बूथ मैनेजमेंट पर विशेष फोकस रखें। एक बूथ पर 20 यूथ कार्यकर्ता प्रबंधन में लग जाएं। जनता को ट्रिपल इंजन का लाभ समझाएं। जिस तरह से प्रदेश का विकास हो रहा है, उसी तरह से स्थानीय निकायों का भी सरकार विकास करेगी। इसके बाद उन्होंने घनसाली, चमियाला और लंबगांव जाकर चुनाव की समीक्षा की। इस मौके पर जिले के सह प्रभारी रमेश चौहान, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मेहरबान सिंह रावत, जिला महामंत्री उदय रावत, डॉ. प्रमोद उनियाल, शीशराम थपलियाल, विजय कठैत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed