फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Devprayag central university teacher accused for molesting two female students suspended uttarakhand news

उत्तराखंड: केंद्रीय विश्वविद्यालय देवप्रयाग में शिक्षक पर दो छात्राओं से छेड़खानी का आरोप, केस दर्ज, निलंबित

Fri, 25 Sep 2026 09:29 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग। Published by: Renu Saklani Updated Fri, 25 Sep 2026 09:29 PM IST
सार

देवप्रयाग स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्राओं से कथित छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अगस्त में हुई घटना की संस्थान स्तर पर जांच चलती रही, इसके बाद अब आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Devprayag central university teacher accused for molesting two female students suspended uttarakhand news
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर क्षेत्र स्थित एक केंद्रीय विश्वविद्यालय में दो छात्राओं के साथ अश्लील हरकत और छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच होने तक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

शिक्षण संस्थान प्रभारी ने 21 सितंबर को थाने में शिक्षक के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। इस में बताया गया कि छेड़खानी की घटना 22 अगस्त कोई हुई थी। मामला सामने आने के बाद संस्थान स्तर पर आंतरिक जांच चल रही थी। इसी वजह से लगभग एक माह की देरी से पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी गई। शिकायत में शिक्षक डॉ. सूर्यमणि भंडारी पर एक नाबालिग और एक बालिग छात्रा के साथ अमर्यादित व्यवहार और छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और पूरे प्रकरण की गहनता से पड़ताल की जा रही है। मामले की जांच अधिकारी एसएसआई अनिता नेगी ने बताया कि पुलिस साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच को आगे बढ़ा रही है। चूंकि पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत सात वर्ष से कम सजा वाले प्रावधानों में सीधे तौर पर तत्काल गिरफ्तारी का नियम नहीं है, इसलिए पुलिस विधि अनुसार अग्रिम कार्रवाई अमल में ला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तरकाशी: प्रभारी मंत्री से सवाल पूछने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस ने गेट पर रोका, झड़प के दौरान फटे कपड़े

दूसरी ओर घटना की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने डॉ. सूर्यमणि भंडारी को जांच होने तक तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। संस्थान प्रभारी के अनुसार, निष्पक्ष जांच प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उन्हें फिलहाल गेस्ट हाउस में स्थानांतरित किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed