फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Work to improve the poor health of CHC Beleshwar Hospital begins

Tehri News: सीएचसी बेलेश्वर अस्पताल की खराब सेहत सुधारने का काम शुरू

Fri, 21 Feb 2025 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 21 Feb 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Work to improve the poor health of CHC Beleshwar Hospital begins
घनसाली (टिहरी)। लंबे इंतजार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर अस्पताल के भवनों का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। 1.96 लाख रुपये की लागत से अस्पताल के फर्श पर टाइल्स लगाने, बिजली-पानी की लाइनों को दुरुस्त करने और रंगाई-पुताई का कार्य किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आगामी मई तक सभी कार्य पूरे हो जाएंगे, जिससे मरीजों और स्टाफ को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सीएचसी बेलेश्वर की हालत लंबे समय से खराब थी। फर्श टूट चुका था, बिजली-पानी की लाइनें जर्जर हो चुकी थीं और फर्नीचर व मरीजों के बेड की स्थिति भी दयनीय थी। इस वजह से मरीजों और अस्पताल स्टाफ को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से मरम्मत की मांग की जा रही थी, लेकिन बजट की कमी के कारण कार्य अधर में लटका था।
विज्ञापन

गत वर्ष डीएम मयूर दीक्षित ने अनटाइड फंड से 1.96 लाख रुपये की स्वीकृति दी, जिससे मरम्मत कार्य को हरी झंडी मिली। ग्रामीण निर्माण विभाग को अस्पताल मरम्मत कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई आशीष बहुगुणा ने बताया कि अस्पताल के फर्श पर टाइल्स लगाने का काम पूरा हो चुका है। अब बाहरी हिस्से में फाइबर सीट लगाई जा रही है। डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए नए फर्नीचर और मरीजों के लिए नए बेड भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed