{"_id":"573b585d4f1c1bd970ac6f00","slug":"women-demonstrated-against-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन
अमर उजाला/घनसाली (टिहरी)।
Updated Tue, 17 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
महड़ गांव में अवैध शराब पर प्रतिबंध न लगाने के विरोध में घनसाली में थानाध्यक्ष का घेराव करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महड़ में लंबे समय से चल रही अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने थाने में प्रदर्शन कर पुलिस का घेराव करते हुए शराब की बिक्री बंद कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गांव के आसपास कोई शराब बेचता है, तो थाने में प्रदर्शन कर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में नैलचामी पट्टी के ग्राम महड़ सहित आसपास कई गांवों में अंग्रेजी शराब का कारोबार खूब फलफूल रहा है, जिससे ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे गुस्साई महिला मंगल दल से जुड़ी महिलाएं मंगलवार को पुलिस थाने आ धमकी। उन्होंने कहा कि महड़ सहित आसपास कई गांवों में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। उसे बंद करने के लिए पुलिस और प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे गांव का माहौल दिनोंदिन खराब हो रहा है।
विज्ञापन
महिलाओं का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने कहा कि शराब की बिक्री पर जल्द रोक नहीं लगाई गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में प्रधान प्रिया भट्ट, सर्वेश्वरी देवी, ममता देवी, मीना देवी, शांति प्रसाद, शिव देई, गीता देवी और अमरा देवी आदि शामिल थीं। थानाध्यक्ष रवि कुमार ने कहा कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर जल्द नकेल कसी जाएगी।
विज्ञापन