फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Wild pigs are trampling crops standing in the fields

Tehri News: खेतों में खड़ी फसलें रौंद रहे जंगली सुअर

Wed, 25 Oct 2023 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 25 Oct 2023 06:28 PM IST
विज्ञापन
Wild pigs are trampling crops standing in the fields
सुजड़गांव और क्यारी गांव में मंडुवा, चौलाई और दाल की फसलों को हुआ नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लंबगांव (टिहरी)। ओण पट्टी के सुजड़गांव और क्यारी गांव में जंगली सुअर खेतों में खड़ी फसलों को रौंद रहे हैं। सुअरों ने काश्तकारों की मंडुवा, चौलाई, दाल की फसलों को बरबाद कर दिया है जिससे काश्तकार परेशान हैं। काश्तकारों ने वन विभाग को ज्ञापन देकर शाम को गांव में वन रक्षकाें की टीम भेजकर गश्त कराने और फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की।

जयप्रकाश जाेशी, माेहन लाल, गाेवर्धन जाेशी ने बताया कि पिछले 15-20 दिनों से हर दिन शाम ढलते ही जंगली सुअर झुंड में खेतों में पहुंच रहे हैं। खेतों में इन दिनों मंडुवा, चौलाई, गहत, तौर, सोयाबीन और अन्य दाल की फसल पककर तैयार है जिसे सुअर बरबाद कर रहे हैं। वहीं प्रभारी रेंज अधिकारी हर्षराम उनियाल ने बताया कि जंगली सुअराें ने जिन काश्तकाराें की खेती काे नुकसान पहुंचाया है वह अपने खेती की फाेटाे, प्रार्थनापत्र, राजस्व उपनिरीक्षक की खेत नाप, नुकसान की जांच रिपाेर्ट तैयार कर विभाग काे उपलब्ध कराएं। सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने पर विभाग की ओर से मुआवजे का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed