फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tinwal village won in Kho-Kho, and Silwal village won in Kabaddi.

Tehri News: खो-खो में तिनवाल गांव और कबड्डी में सिलवाल गांव जीते

Sat, 19 Sep 2026 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 19 Sep 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Tinwal village won in Kho-Kho, and Silwal village won in Kabaddi.
लंबगांव (टिहरी)। ब्लॉक मुख्यालय प्रतापनगर में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के तीसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं की गई।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य अतिथि कनिष्ठ प्रमुख विशन सिंह रांगड और जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अखिलेश कुशवाहा प्रथम, शेखर द्वितीय और राजपाल तृतीय रहे। 400 मीटर में शिवांक राणा ने पहला, विवेक नेगी ने दूसरा और आशीष सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में धीरज प्रथम, आयुष द्वितीय और दीपक तृतीय रहे। 3000 मीटर दौड़ में आयुष प्रथम, विक्रम लाल द्वितीय और अर्जुन सिंह तृतीय रहे। खो-खो में न्याय पंचायत तिनवालगांव प्रथम, पनियाला द्वितीय और गरवाणगांव तृतीय रहा। कबड्डी में न्याय पंचायत सिलवालगांव ने पहला, बरवाल गांव ने दूसरा और ओनालगांव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची कूद में अक्षय जोशी प्रथम, साहिल नाथ द्वितीय और अंशुल तृतीय रहे। गोला फेंक में सोबन सिंह प्रथम, अखिल द्वितीय और लक्की तृतीय रहे। लंबी कूद में अक्षय नेगी प्रथम, अनुज राणा द्वितीय और आकाश तृतीय रहे। समापन पर विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुभम गौड़, व्यापार मंडल अध्यक्ष शीशपाल पंवार, ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक नरपाल नकोटी, बिजेंद्र प्रसाद डिमरी, व्यायाम प्रशिक्षक ज्योति, सुरेश आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed