फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   There will be a contest between Sona and Ishita for the post of District Panchayat President

Tehri News: जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सोना और इशिता के बीच होगा मुकाबला

Mon, 11 Aug 2025 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 11 Aug 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
There will be a contest between Sona and Ishita for the post of District Panchayat President
उपाध्यक्ष पद पर भाजपा-कांग्रेस का होगा आमना-सामना
विज्ञापन

नई टिहरी। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए टिहरी जिले में दो-दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। अध्यक्ष पद पर भाजपा अधिकृत और भाजपा की बागी उम्मीदवार ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।
सोमवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी अखोड़ी सीट से निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य बनी सोना सजवाण और चंबा ब्लॉक में कोट सीट से जिला पंचायत सदस्य इशिता सजवाण ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करवाया है। इशिता कोट सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में जीतकर आई है जिससे जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की सोना और भाजपा की बागी इशिता के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

इशिता सजवाण को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। कांग्रेस समर्थित 14 और भाजपा समर्थित 13 प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य जीतकर आए हैं। 18 निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के मान सिंह रौतेला और भाजपा के हुकम सिंह ने नामांकन कराया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी व एडीएम अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर दो-दो नामांकन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने जिला पंचायत नामांकन कक्ष पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। नामांकन के दौरान इशिता सजवाण के साथ प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, शांति प्रसाद भट्ट, विजयपाल रावत और भाजपा प्रत्याशी सोना सजवाण के साथ जिलाध्यक्ष उदय रावत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, दर्मियान कंडारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed