Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Congress launches signature campaign against corruption

Tehri News: भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Sat, 14 Nov 2026 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 14 Nov 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Congress launches signature campaign against corruption
नई टिहरी। प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस ने शनिवार को बौराड़ी स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व, कांग्रेस के जिला प्रभारी वीरेंद्र पोखरियाल के संयोजन, जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल की मौजूदगी में आयोजित अभियान में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर लोगों से हस्ताक्षर कराए गए।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि देेकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कांग्रेस के जिला प्रभारी पोखरियाल ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता में आक्रोश है। उन्होंने बताया पार्टी की ओर से प्रदेशभर में 18 नवंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत एकत्रित दस्तावेज 23 नवंबर को राज्यपाल को सौंपे जाएंगे। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राकेश राणा, टिहरी विधानसभा प्रभारी देवेंद्र पाल, प्रतापनगर विधानसभा प्रभारी त्रिलोक सिंह सजवाण, घनसाली विधानसभा प्रभारी महेश जोशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, जिला पंचायत सदस्य विजय पाल रावत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed