फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   There will be a cocktail party Kirtan Mandali

कॉकटेल पार्टी कराई तो नहीं जाएगी कीर्तन मंडली

Mon, 11 Apr 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Mon, 11 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन

जन विकास परिषद के बैनर तले चमियाला में शराबबंदी को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल महिलाओं ने कहा कि जिस घर में मेंहदी रस्म और विवाह समारोह में शराब परोसी जाएगी, उस परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने के साथ ही महिला कीर्तन मंडली उस घर में नहीं जाएगी।

विज्ञापन


अभियान को सफल बनाने के लिए पहले चरण में जिस घर में विवाह रस्म होनी है, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि कार्यक्रम में शराब परोसी गई, तो समारोह में कोई शामिल नहीं होगा।
विज्ञापन


जन विकास परिषद की ओर से लंबे समय से 11 सूत्री मांगों के निराकरण को जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पहले चरण में क्षेत्र में शराबबंदी अभियान शामिल किया गया है, जिसकी बागडोर महिलाओं ने अपने हाथों में ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने सबसे पहले क्षेत्र में विवाह और अन्य कार्यक्रमों में शराब को पूरी तरह से बंद करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए रैली के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई जा रही है। सोमवार को उन्होंने चमियाला में रैली निकालकर शराबबंदी का संदेश देने की कोशिश की है।


उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए युवाओं और महिलाओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि जिस गांव और घर में शराब परोसी जाएगी, उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। परिषद के संयोजक चंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि महिलाओं और युवाओं के आगे आने से ही अभियान सफल होगा। रैली में केशर सिंह, सुंदर सिंह कठैत, अरुणोदय सिंह नेगी, शिवेंद्र रतूड़ी, पूरण सिंह, गिरी महाराज, धर्म सिह बिष्ट, बैशाखी देवी, ममता, सरोजनी, नीलम देवी, कविता और सरिता आदि शामिल थे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed