फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   There is hope that ITI will start operating

Tehri News: आईटीआई का संचालन शुरू होने की जगी उम्मीद

Mon, 23 Oct 2023 06:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
There is hope that ITI will start operating
कंडीसौड़ (टिहरी)। पिछले सात से बंद पड़े आईटीआई कंडीसौड़ में ट्रेड का संचालन फिर से शुरू होने की उम्मीद जगी है। तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने स्थानीय लोगों को आईटीआई का संचालन शुरू करने का आश्वासन दिया है। 2015 में कंडीसौड़ में आईटीआई का संचालन शुरू हुआ था। लेकिन वर्ष 2017 में आईटीआई का संचालन बंद कर दिया गया। जबकि यहां आईटीआई के लिए लगभग डेढ़ करोड़ का भवन भी बना है। थौलधार ब्लॉक क्षेत्र में आईटीआई न होने के कारण यहां के छात्रों को आईटीआई में प्रवेश के लिए 75 किमी दूर चंबा या फिर नई टिहरी का रूख करना पड़ता है। पिछले सप्ताह क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल को भाजपा मंडलध्यक्ष रामचंद्र खंडूरी, महामंत्री बुद्ध सिंह गुसाईं, ललित खंडूरी, सुरेश नौटियाल, बच्चन सिंह पडिहार ने आईटीआई का संचालन न होने की जानकारी दी। जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि वह शासन स्तर पर वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed