{"_id":"678f9b5c13fbccae6d0b3a8e","slug":"the-villagers-of-bhelunta-are-living-in-fear-of-leopard-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-110735-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: गुलदार के खौफ में जी रहे हैं भेलुंता के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: गुलदार के खौफ में जी रहे हैं भेलुंता के ग्रामीण
Tue, 21 Jan 2025 06:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 21 Jan 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक में ओण पट्टी के ग्राम पंचायत भेलुंता में गुलदार की दहशत बढ़ने के बाद वन विभाग ने वहां एक गश्त टीम तैनात की है। सोमवार को दिन दहाड़े गुलदार ने गांव की एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसके बाद से लोगों में भय का माहौल बना है। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। अस्पताल में भर्ती घायल महिला अब खतरे से बाहर बताई गई है।
प्रतापनगर ब्लाॅक में गुलदार का खतरा कम नहीं हो रहा है। क्षेत्र में आए दिन गुलदार के हमले की घटना आम हो गई है। लोगों का सुबह-शाम घरों से बाहर निकलना खासा मुश्किल हो गया है। सोमवार दोपहर को भेलुंता गांव की मंजू देवी नजदीक जंगल में घास लेने गई थी। इस दौरान आसपास छिपे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
ग्रामीणों ने महिला को चौंड अस्पताल पहुंचाया, लेकिन महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना है। भयभीत ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। गांव की महिला पर गुलदार का हमला होने के बाद से वन विभाग की टीम गांव में गश्त कर रही है। इस दौरान वन कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें सचेत करते हुए वन विभाग की टीम गांव में ही तैनात रहकर गुलदार पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
ग्रामीणों को रात के समय अपने घर के बाहर की लाइट खुली रखने, सुबह-शाम घर से अकेले बाहर नहीं निकलने, बच्चों को अकेले नहीं छोड़ने और पशुओं के लिए चारा लेने समूह में जाने की सलाह दी गई। रेंजर हर्षराम उनियाल ने कहा कि गांव में गश्ती दल तैनात किया गया है, लेकिन अभी गुलदार कहीं नजर नहीं आया है। टीम में शामिल वन दरोगा रविंद्र चमोली, वन वीट अधिकारी कृपाल सिंह पंवार, रघुवीर सिंह रावत, मोहित कुमार सैनी, कविता गुसाईं और राजेश सिंह गांव में दिनरात गश्त पर हैं।