फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The road connecting Dobra-Chanthi bridge deteriorated

डोबरा-चांठी पुल को जोडने वाली सड़क बनी खस्ताहाल

Sun, 14 Aug 2022 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
The road connecting Dobra-Chanthi bridge deteriorated
सरकार जाख-डोबरा सड़क की सुध नहीं ले रही है। सरकार ने तीन सौ करोड़ की लागत से डोबरा-चांठी पुल तो बना दिया लेकिन पुल के दोनों ओर से जोड़ने वाली सड़क बदहाल बनी है। ग्रामीण लंबे समय से खस्ताहाल बनी ढुंगीधार-जाख-डोबरा और चांठी-लंबगांव मोटर मार्ग को डबल लेन कर डामरीकरण की मांग कर रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी स्थिति जस की तस बनी है।
विज्ञापन

टिहरी बांध बनने के कारण 2006 में भल्डियाणा भारी वाहन मोटर पुल डूब गया था। इसके बाद सरकार ने डोबरा-चांठी में पुल का निर्माण करवाया था। पुल निर्माण पर करीब तीन सौ करोड़ खर्च होने के बाद बमुश्किल नवंबर 2020 में वाहनों का आवागमन शुरू हुआ था। वर्तमान में पुल के ऊपर से प्रतापनगर, थौलधार, जाखणीधार ब्लॉक से लेकर उत्तरकाशी के गाजणा पट्टी के करीब दो लाख आबादी सफर करती है। मार्ग पर प्रत्येक दिन छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। वाहनों की क्षमता के अनुरूप मार्ग संकरा बना है। नवंबर 2021 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर मार्ग को डबल लेन करने की घोषणा की थी लेकिन लंबे समय बाद भी सीएम की घोषणा पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जाख-डोबरा सड़क को डबल लेन बनाने और हॉटमिक्स करने का प्रथम चरण की डीपीआर तैयार कर दो माह पूर्व शासन को भेजी जा चुकी है। मार्च तक स्वीकृति मिलने की उम्मीद की है। बजट मिलने पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed