फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The houses of the disaster affected villagers of Daura village will be built in Kanda

कांडा में बनेगा डौर गांव के आपदा प्रभावितों के मकान

Tue, 25 Aug 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
The houses of the disaster affected villagers of Daura village will be built in Kanda
डौर गांव के आपदा प्रभावित परिवारों का नया आशियाना कांडा तोक में बनेगा। पहले चरण में जिला प्रशासन ने डौर गांव के 19 प्रभावित परिवारों को भवन निर्माण के लिए भूमि के पट्टे स्वीकृत कर दिए है। भू-वैज्ञानिकों की सर्वे रिपोर्ट के बाद शेष 15 परिवारों के सुरक्षित पुनर्वास की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर ब्लॉक के डौर गांव में निवासरत परिवार 2011 से भूस्खलन की मार झेल रहे है। 2011 में भूस्खलन से डौर गांव में दो आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गए थे। मलबे में चार लोग जिंदा दफन हो गए थे। भूस्खलन से कई मकानों में दरारें पड़ गई थी। गांव छोड़कर प्रभावित परिवार तब नरेंद्रनगर पुरानी पुलिस लाइन के भवनों पर शिफ्ट हो गए थे। सर्वे कर तब भू-वैज्ञानिकों ने डौर गांव को भूस्खलन की दृष्टि से अति संवदेनशील बताया था।
विज्ञापन

नौ साल इंतजार के बाद जिला प्रशासन ने डौर गांव में निवासरत 34 में से 19 परिवारों को भवन निर्माण के लिए गांव से कुछ दूरी पर कांडा तोक में भूमि के पट्टे आवंटित कर दिए हैं। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि शेष 15 परिवारों के पुनर्वास के लिए दोबारा से गांव का भू-वैज्ञानिकों से सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed