{"_id":"698b682d61d87814db0da6d6","slug":"the-happy-land-hotel-topped-the-list-for-clean-kitchen-tehri-news-c-5-1-drn1020-898645-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: क्लीन किचन में द हैप्पी लैंड होटल रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: क्लीन किचन में द हैप्पी लैंड होटल रहा अव्वल
Tue, 10 Feb 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 10 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। कैंपटी बाजार में वेस्ट वॉरियर्स और मेकमाईट्रिप फाउंडेशन की ओर से क्लीन किचन क्लीन कैंपटी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में द हैप्पी लैंड होटल एंड रेस्टोरेंट पहले, पंवार ढाबा दूसरे तथा पूजा रेस्टोरेंट कैंपटीफॉल तीसरे स्थान पर रहा।
डेढ़ माह तक चले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और कूड़े को अलग-अलग करने को बढ़ावा देना था। अभियान में पहाड़ों को प्लास्टिक से मुक्त रखने के साथ कूड़े का उचित निस्तारण शामिल किया गया था।
वेस्ट वारियर्स संस्था के परियोजना प्रबंधक अंकिता कुंवर ने बताया कि 45 दिनों तक चले इस अभियान में कैंपटी के 67 व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। अभियान में मैगी प्वांइट, ढाबा, छोटे होटल, रेस्टोरेंट आदि को शामिल किया गया था। प्रत्येक सप्ताह में व्यापारियों को एक चुनौती पूर्ण कार्य दिया,जिसे उन्हें सप्ताह के अंत तक पूरा करना था।
विज्ञापन
बताया प्रतियोगिता में 10 टॉप पर आने वाले व्यापारियों को फाउंडेशन की ओर से प्रमाण देकर सम्मानित किया गया। स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी में शामिल किया जाना जरूरी है। दैनिक जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता अपनानी जरूरी है।
इस मौके पर बंगलों की कांडी प्रधान प्रमिला रावत, विनोद नौटियाल, सुशील नौटियाल, गीता ध्यानी आदि मौजूद थे। संवाद