फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The district administration has also started an exercise

Tehri News: अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए प्रशासन ने गठित की कमेटी

Mon, 31 Jul 2023 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
The district administration has also started an exercise
विज्ञापन




रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन चलाएगा अभियान

सड़क किनारे से सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने भी कवायद शुरू कर दी है। अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए सभी एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है। एक सप्ताह के भीतर कमेटी अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन की टीम सड़कों के किनारों और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगी।

हाईकोर्ट ने जिलाधिकारियों को राजमार्गों और सड़कों के किनारों से सरकारी और वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। टिहरी जिले की सड़कों के किनारे और वन भूमि पर अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए प्रशासन ने कमेटियों का गठन कर दिया है। एक सप्ताह के भीतर एसडीएम के नेतृत्व में कमेटी के सदस्य जिलेभर की सड़कों और वन भूमि का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगी। हालांकि सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन ने बीते मई और जून में अभियान चलाया था।
विज्ञापन




नैनबाग, घनसाली, चमियाला और कैंपटी क्षेत्र में कई स्थानों पर प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण को ध्वस्त किया था। सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए दोबारा अभियान शुरू होने पर ढालवाला, मुनिकीरेती, चौदहबीघा, नरेंद्रनगर, आगराखाल, खाड़ी, चंबा, नई टिहरी, बौराड़ी, पीपपडाली, घनसाली, चमियाला, लंबगांव, कार्णाताल, धनोल्टी, थत्यूड़, नैनबाग, गजा, चाका, देवप्रयाग, कीर्तिनगर क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों के किनारों, सरकारी और वन भूमि पर अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए सभी एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटियों का गठन किया जा चुका है। अतिक्रमण चिह्नित कर एक सप्ताह में कमेटी रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी। रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। -मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed