{"_id":"626d61ef5616e366a9183a28","slug":"students-started-increasing-due-to-atal-excellence-status-and-hard-work-of-teachers-new-tehri-news-drn410469253","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल उत्कृष्ट का दर्जा मिलने और शिक्षकों की मेहनत से बढने लगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल उत्कृष्ट का दर्जा मिलने और शिक्षकों की मेहनत से बढने लगे छात्र
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या घटने से परेशान शिक्षा विभाग के लिए लंबगांव अटल उत्कृष्ट इंटर कालेज से अच्छी खबर है। शिक्षा सत्र 2019-20 में जहां कालेज में छात्र संख्या घटकर 154 हो गई थी, वह इन दो वर्षों में बढ़कर यह संख्या 304 तक पहुंच गई है। इनमें से ज्यादातर छात्र प्राइवेट इंग्लिश मीडियम से आए हैं।
राजकीय इंटर कालेज लंबगांव में दो वर्षों में छात्र संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कालेज को अटल उत्कृष्ट इंटर कालेज का दर्जा मिलने के बाद अधिकतर छात्र प्राइवेट इंग्लिश मीडियम से यहां आए हैं, जिससे कालेज में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू की गई है। कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह रावत ने बताया कि शिक्षा सत्र 2019-20 में कालेज की छात्र संख्या 154 थी। अब कालेज को अटल उत्कृष्ट का दर्जा मिलने और शिक्षकों की मेहनत से छात्र संख्या में इजाफा होने लगा है। इस सत्र में अभी तक छात्र संख्या बढ़कर 304 पहुंच गई है। इनमें से अधिकतर छात्र प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूलों से आए हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए उन्हें हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाया जा रहा है। छात्र संख्या बढ़ने से कक्षा-कक्ष की कमी होने लगी है। कालेज में लिपिक का पद भी रिक्त चल रहा है।
अटल उत्कृष्ट कालेजों में छात्र संख्या बढ़ रही है, लेकिन लंबगांव इंटर कालेज में छात्रों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ी है। निश्चित ही यह अच्छी खबर है। इससे शिक्षकों का उत्साह बढ़ेगा और वह बेहतर परिणाम देने का प्रयास करेंगे। - ललित मोहन चमोला, मुख्य शिक्षाधिकारी टिहरी।