{"_id":"10fe65647244616af81cec57d40b6e77","slug":"student-sank-in-banganga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालगंगा नदी में डूबने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालगंगा नदी में डूबने से छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
Updated Tue, 12 May 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालगंगा नदी में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। नदी से उसका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय नई टिहरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
ग्राम कोठार भिलंग का मोहित भद्री (18) लोकेंद्र भद्री रविवार को अपने ननिहाल राजगांव गया हुआ था। सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे वह अपने दोस्तों के साथ राजगांव से नहाने के लिए बालगंगा नदी में गया हुआ था। नहाते वक्त पैर फिसलने से वह नदी में डूब गया।
विज्ञापन
साथियों ने दी सूचना
उसके साथियों ने चमियाला में लोगों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे चमियाला के अनूप चमियाल नदी में कूदे और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज कुमशिला में कक्षा 12र्वी का छात्र था। उसके पिता गांव में टेलर का काम करते हैं। थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।