फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sona becomes the state president of the District Panchayat Organization

सोना बनी जिला पंचायत संगठन की प्रदेश अध्यक्ष

Wed, 26 Feb 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Sona becomes the state president of the District Panchayat Organization
टिहरी की जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण को उत्तराखंड जिला पंचायत अध्यक्ष संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। हैदराबाद में आयोजित जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सर्व सम्मति से संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इन दिनों हैदराबाद में जिला पंचायत अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का क्षमता विकास प्रशिक्षण चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को सोना सजवाण को निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष संगठन का प्रदेश का अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सजवाण ने कहा कि जिला पंचायतों की लंबित समस्याओं को सरकार के सम्मुख उठाया जाएगा। इस मौके पर देहरादून की जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, रुद्रप्रयाग की अमर देई, पौड़ी की शांति देवी, चंपावत की ज्योति रॉय, अल्मोड़ा की उमा सिंह, उत्तरकाशी के दीपक बिजल्वाण, पिथौरागढ़ की दीपिका बोरा, बागेश्वर की बसंती देवी, नैनीताल की बेला टोलिया उपस्थित रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed