फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Six pyre burnt together in cotikaloni

कोटीकालोनी में एक साथ जली छह चिताएं

Sat, 07 Mar 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Six pyre burnt together in cotikaloni
थौलधार ब्लाक में ज्वारना-बंग्याल मोटर मार्ग पर हुई मैक्स दुर्घटना में घायल चार लोगों की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई गई है। चारों घायल यहां जिला चिकित्सालय बौराड़ी में भर्ती हैं, जबकि दुर्घटना में मारे गए छह लोगों का कोटीकालोनी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ज्वारना-बंग्याल मोटर मार्ग पर देवीधार के पास हुई मैक्स वाहन दुर्घटना में छह लोगों की मौत और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल के सीएमएस डा. अमित राय ने बताया कि घायल चार में से दो लोगों के स्वास्थ्य में काफी सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा रही थी, लेकिन उन्होंने कुछ दिन और अस्पताल में रहने की इच्छा जताई जिससे उन्हें भर्ती रखा गया है। उन्होंने बताया कि दो अन्य घायलों की स्थिति भी अब खतरे से बाहर है। देवीधार के पास हुई वाहन दुर्घटना में मारे गए छह लोगों के शव शुक्रवार को ही जिला चिकित्सालय में पहुंचाया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद कोटीकालोनी घाट पर उनका सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्र के लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। हादसे में छह लोगों की मौत पर क्षेत्र के ग्राम नेरी, बरनू, तिखोन और भमोरीखाल आदि गांवों के लोग गहरे सदमे में हैं। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख और घायलों को दो-दो लाख मुआवजा देने की मांग की। वाहन दुर्घटना पर जिला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह रावत, मूर्ति सिंह नेगी, रामचंद्र खंडूड़ी, शैला देवी गुसाईं, सोबत सिंह पंवार और पवन रावत आदि ने शोक जताया। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने बौराड़ी अस्पताल में भर्ती घायलों की कुशलक्षेम पूछी और डाक्टरों को घायलों का ठीक से उपचार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed