फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Shrimad Devi and Shrimad Bhagwat Katha begin at Siddhapeeth Jwalamukhi Temple

Tehri News: सिद्धपीठ ज्वालामुखी मंदिर में श्रीमद्देवी और श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Fri, 20 Mar 2026 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 20 Mar 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Devi and Shrimad Bhagwat Katha begin at Siddhapeeth Jwalamukhi Temple
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के प्राचीन सिद्धपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर देवढुंग विनाकखाल में श्रीमद्देवी भागवत महापुराण और श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के साथ 10 दिवसीय मेला भी शुरू हो गई है। तिसरियाडा की ग्राम प्रधान शिवानी भट्ट ने बताया कि ज्वालामुखी मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान 28 मार्च को संपन्न होगा। कहा कि भिलंगना ब्लॉक के बासर, थाती, बूढ़ाकेदार पट्टी के मध्य स्थित मां ज्वालामुखी धाम में विश्व कल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है। कथा श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंच रहे हैं। श्रीमद्देवी भागवत कथा वक्ता संदीप शास्त्री ने कहा कि नवरात्र के अवसर पर देवी भागवत का आयोजन का बड़ा महत्व है। श्रीमद्भागवत कथा वक्ता बाल व्यास माधव कृष्ण रतूड़ी ने श्रीमद्भागवत का प्रवचन कथा करते लोगों से कथा का श्रवण और अनुसरण ध्यान पूर्वक करने को कहा। ग्राम प्रधान ने बताया इस अवसर पर 10 दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष बच्चल सिंह रावत, उपाध्यक्ष अमन दीप भट्ट, कोषाध्यक्ष अमर सिंह राणा, सचिव मोहन लाल रतूड़ी, सर्वेश भट्ट, पुजारी किशन सिंह रावत, मकान सिंह, मनमोहन डिमरी, अखिलेश भट्ट, गिरिजाशंकर भट्ट, चिंतामणि जोशी, देवी प्रसाद जोशी, नियत्यानंद भट्ट आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed