सत्यमेव जयते संगठन से जुड़े छात्रों की बैठक में छात्रसंघ चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी के छात्रसंघ के लिए प्रत्याशी भी घोषित किए।
रविवार को संगठन के जिला सह संयोजक हितेश चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने बताया कि सत्यमेव जयते छात्रसंघ की वर्तमान कार्यकारिणी ने छात्र हित में कई महत्वपूर्ण काम किया है। कहा कि संगठन का लक्ष्य छात्रों और कालेज की समस्याओं को दूर करना है। बैठक में पीजी कालेज नई टिहरी के छात्रसंघ चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए। इनमें अध्यक्ष पद शंकर नेगी, उपाध्यक्ष शिवानी, सचिव राजकुमार, सहसचिव सारिक, कोषाध्यक्ष हैप्पी बिष्ट, विवि प्रतिनिधि पर मो. फरहान को उम्मीदवार बनाया गया। इस मौके पर आशुतोष, मानसी, रजनीश, दौलत रावत, प्रदीप रावत, गौरव रावत, अनस अहमद, मनीष राणा, पायल नेगी, हिना सेमवाल, मेघा, सुरभि, अनीता, रविना व सिमरन आदि मौजूद थे। ब्यूरो