फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Release the funds for the bridge, in junior high school teacher posted two

पुल के लिए धनराशि जारी, जूनियर हाईस्कूल में दो शिक्षक तैनात

Tue, 05 Apr 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Tue, 05 Apr 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन

पुल निर्माण और स्कूल में शिक्षक तैनाती की मांग को लेकर पिछले 10 दिनों से अनशन पर बैठे पिंस्वाड़ गांव के लोगों के आगे जिला प्रशासन को आखिरकार झुकना ही पड़ा। जिला प्रशासन की ओर से पुल निर्माण के लिए लोनिवि को पांच लाख की धनराशि देने और स्कूल में दो शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद ग्रामीणों ने मंगलवार को अनशन तोड़ दिया है। एडीएम जगदीश लाल ने अनशनकारियों को जूस पिलाया।

विज्ञापन


पिंस्वाड़ गांव को जोड़ने वाला झाला पैदल पुल वर्ष 2013 की आपदा में बह गया था। तब से ग्रामीण गदेरे को लकड़ी के बल्लियों के सहारे आरपार कर रहे थे। पुल निर्माण और दो शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर पिंस्वाड़ के लोग 25 मार्च से झाला में आंदोलनरत थे। 27 मार्च से पिंस्वाड़ गांव के गबर सिंह, शिवराज सिंह, सौणियां सिंह, भरत सिंह, सुरेंद्र पंवार, सुरती देवी और कौंरी देवी ने अनशन पर बैठी हुई थी।
विज्ञापन


मंगलवार को बूढ़ाकेदार के सीआरसी रामानुज बहुगुणा और रग्स्या के बीआरसी महेंद्र कुमार ने पिंस्वाड़ जूनियर हाईस्कूल पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। एडीएम जगदीश लाल, एसडीएम देवानंद शर्मा, लोनिवि के ईई डीएल वर्मा वार्ता के लिए झाला पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुल निर्माण के लिए लोनिवि को पांच लाख दे दिया है। एक माह के भीतर पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर अनशनकारी माने। बाद में अनशनकारियों को बेलेश्वर अस्पताल में भर्ती किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधान धर्म सिंह जखेड़ी, पूर्व प्रमुख धनी लाल शाह, प्रेम लाल त्रिकोटिया, शक्तिलाल शाह, चंद्र किशोर मैठाणी, शूरवीर लाल, धूम सिंह जखेड़ी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed