फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Ration vendors expressed anger over not getting dividend and rent

Tehri News: राशन विक्रेताओं ने लाभांश और भाड़ा नहीं मिलने पर जताया आक्रोश

Thu, 16 Jan 2025 04:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 16 Jan 2025 04:05 PM IST
विज्ञापन
Ration vendors expressed anger over not getting dividend and rent
कंडीसौड़ (टिहरी)। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कोरोनाकाल के दौरान जोखिमभरे माहौल में गांव-गांव राशन वितरण करने वाले सरकारी राशन विक्रेताओं को अगस्त 2020 से सितंबर 2021 तक 13 महीने का मालभाड़ा और लाभांश आज तक नहीं मिला है। इस मुद्दे पर ब्लॉक मुख्यालय के खाद्यान्न भंडार में आयोजित बैठक में सरकारी राशन विक्रेताओं ने समस्या को प्रमुखता उठाकर भुगतान करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष रामचंद्र खंडूड़ी ने कहा कि सरकारी राशन विक्रेताओं ने महामारी के कठिन समय में अपनी जान जोखिम में डालकर गोदामों से राशन उठाकर गांव-गांव तक पहुंचाया। इसके बावजूद मालभाड़ा और लाभांश नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य, डीएम और जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। लाभांश और भाड़ा के जल्द भुगतान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। बैठक में चंद्रपाल सजवाण, जीतमणि खंडूड़ी, खिलानंद सेमवाल, भूपेंद्र गुसाईं, सतीश सिंह भंडारी, प्रताप सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed