{"_id":"653a4ac307ae0485970489c8","slug":"ramlila-starts-in-thatyud-with-ganesh-vandana-new-tehri-news-c-48-1-sdrn1011-2026-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: गणेश वंदना के साथ थत्यूड़ में रामलीला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: गणेश वंदना के साथ थत्यूड़ में रामलीला शुरू
Thu, 26 Oct 2023 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 26 Oct 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)/कर्णप्रयाग। धार्मिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति की पहल पर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में गणेश वंदना के साथ रामलीला शुरू हो गई। रामलीला के पहले दिन श्रवण कुमार की लीला का मंचन किया गया।
मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर सिंह पंवार, गोविंद सिंह नेगी ने रामलीला मंचन का उद्घाटन किया। मंचन में श्रवण कुमार अपने अंधे माता-पिता के लिए पानी लाने के लिए नदी तट पर जाते हैं लेकिन अनजाने में राजा दशरथ शिकार की तलाश में बाण छोड़ते हैं जिससे श्रवण की मृत्यु हो जाती है। शोक में श्रवण कुमार के माता-पिता राजा दशरथ को पुत्र शोक में प्राण त्यागने का श्राप देते हैं। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष गजेंद्र असवाल, सुनील सजवाण, कमल किशोर नौटियाल, प्रवीन पंवार, राम प्रकाश भट्ट, हरी लाल और गुरु प्रसाद नौटियाल उपस्थित थे।
कर्णप्रयाग। सिमली में आयोजित रामलीला मंचन के तीसरे दिन सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर संजय डिमरी, देवेंद्र सिंह, रविंद्र खंडूड़ी, जयदीप गैरोला, बीएन डिमरी, लक्ष्मी प्रसाद आदि मौजूद थे। संवाद