फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Power grid and swing lines are not being repaired

पावर ग्रिड और झूलती लाइनों की नहीं हो रही मरम्मत

Tue, 04 Jan 2022 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Power grid and swing lines are not being repaired
पावर ग्रिड की हाइटेंशन लाइन और ऊर्जा निगम की झूलती विद्युत तारें ग्रामीणों के लिए खतरा बनी हुई है। कई विद्युत लाइनों से शॉर्ट सर्किट होने के कारण ग्रामीण घायल हो चुके हैं। ग्रामीण लंबे समय से ग्रिड की लाइन और झूलती तारों की मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन मांग को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर ब्लॉक के सौंटियालगांव, पपराणगांव, सुरखेत, नकोट समेत एक दर्जन से अधिक गांव के ऊपर से पावर ग्रिड की हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। लाइन गांव के कारण इन गांव के आसपास खतरा बना हुआ है। वर्ष 2014 में सौैंटियालगांव में पावर ग्रिड की लाइन पर शॉट सर्किट होने के कारण छह लोग घायल हो चुके हैं, जबकि विभिन्न समय में एक दर्जन से अधिक पशु भी करंट की चपेट में आ चुके हैं। जन कल्याण संघर्ष समिति कोटेश्वर के अध्यक्ष चतर सिंह, विनोद सिंह चौहान, बेताल सिंह, मूर्ति सिंह, जयपाल सिंह, कुंदन दास, दिल दास, शौक दास आदि का कहना है कि टिहरी और कोटेश्वर बांध को जाने वाले पावर ग्रिड की लाइन कई गांव के लिए खतरा बनी हुई है। ग्रिड ने गांव में तारों और टॉवरों का जाल बिछाया हुआ है, जिससे गांव में खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि या तो गांव से लाइन हटाई जाए व गांवों को पुनर्वास किया जाएगा। धनोल्टी के अलमस में 11 केवी की बिजली का तार खेतों के ऊपर झूल रहा था। अचानक तार खेतों में काम कर रहे लोगों के ऊपर गिर गया, जिससे दोनों की करंट लगने से मौत हो गई। प्रतापनगर के सौंदी गांव में भी जून 2021 में झूलती तारों के कारण करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही ढुंगमंदार, जाखणीधार, बूढ़ाकेदार, प्रतापनगर, जौनपुर, थौलधार क्षेत्र के दर्जनों गांव में बिजली की झूलती लाइन और जीर्णशीर्ण हो चुके पोलों को बदलने की मांग की जा रही है, लेकिन ऊर्जा निगम बजट का अभाव बताकर समस्या का निराकरण नहीं कर रहा है। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड के ईई अर्जुन प्रताप सिंह का कहना है कि विद्युत लाइनों की मरम्मत हेतु बजट के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलने पर मरम्मत कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed