{"_id":"6ad7ac501f2910506e00657e","slug":"plea-made-for-the-repair-of-the-damaged-road-connecting-the-market-to-the-bridge-tehri-news-c-5-1-drn1019-1095245-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: बाजार से पुल को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत करने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: बाजार से पुल को जोड़ने वाले क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत करने की लगाई गुहार
Tue, 20 Oct 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। नैनबाग बाजार से यमुना पुल को जोड़ने वाला पैदल मार्ग खस्ताहाल बना होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी नागेंद्र चौहान, शिवांश कुंवर, अजीत कंबोज का कहना कि जौनपुर और जौनसार क्षेत्र को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर बने पुल तक पहुंचने वाले पैदल रास्ता मरम्मत के अभाव में विगत कई वर्षों से खस्ताहाल बना हुआ है। रास्ते में गड्ढे होने कूड़ा -करकट जमा होने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नैनबाग बाजार से यमुना पुल तक पैदल रास्ते की दूरी मात्र 300 मीटर है। यह मार्ग पुल के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग को भी जोड़ता है। क्षेत्र के ग्रामीण और छात्र-छात्राएं कम दूरी के कारण इसी रास्ते से सबसे अधिक आवाजाही करते हैं। लेकिन रास्ते की सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। झाड़ियां उगी होने के साथ मिट्टी पत्थर भी जमा होने से लोगों के चोट लगने का डर भी बना रहता है। कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई बार रास्ते की मरम्मत आदि की गुहार लगाई लेकिन इस ध्यान देने को तैयार नहीं है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से रास्ते की सुधारीकरण और साफ-सफाई करने की मांग की है। संवाद