फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Committee members continued their hunger strike even on Dussehra.

Tehri News: दशहरा पर्व पर भी अनशन पर डटे समिति के लोग

Tue, 20 Oct 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 20 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Committee members continued their hunger strike even on Dussehra.

विज्ञापन
नई टिहरी। जिला मुख्यालय नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े लोगों का धरना और क्रमिक अनशन दशहरा पर्व पर भी जारी रहा। समिति के लोगों ने सरकार से शीघ्र मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की गुहार लगाई है।
बौराड़ी के गणेश चौक में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर 51 वें दिन समिति के संरक्षक डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल क्रमिक अनशन बैठे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर बौराड़ी में दो माह से अधिक समय से संघर्ष समिति की ओर से आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

लेकिन शासन-प्रशासन और सरकार की ओर से मामले में अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे समिति के लोगों में आक्रोश भी बना है। कहा कि गत माह समिति के लोगों मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिलने से देहरादून भी गए थे। लेकिन सीएम को ओर अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। कहा कि टिहरी में स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी न होने के कारण जिला मुख्यालय या आसपास के क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। कहा कि जब तक मेडिकल कॉलेज पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं हो जाता समिति संघर्ष जारी रखेगी। दूसरी ओर भाजपा नेता जीतराम भट्ट का सत्यग्रह आंदोलन 81 वें दिन जारी रहा। इस मौके पर भरत सिंह राणा, कमल सिंह महर,कुशाल सिंह नेगी, किशोरी लाल चमोली, लखवीर चौहान, विश्वजीत नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed