फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Overload dumper to sink bridge

ओवरलोड डंपर से धंसा पुल का लिंटर

Sat, 19 Sep 2020 07:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Overload dumper to sink bridge
थत्यूड़ बाजार के क्षतिग्रस्त हुए पुल का निरीक्षण करते लोनिवि के अधिकारी। - फोटो : NEW TEHRI
जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ बाजार में अगलाड़ नदी पर बने मोटर पुल पर ओवरलोड डंपर के गुजरने से पुल का लिंटर धंस गया, जिससे डंपर पुल के बीचों बीच फंस गया और नैनबाग क्षेत्र के दर्जनों गांवों का आवागमन ठप हो गया। हालांकि करीब एक घंटे बाद जेसीबी से डंपर को हटाया गया और पैदल आवाजाही सुचारु कर दी गई है, लेकिन पुल से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। 16 टन क्षमता के पुल से ओवरलोड वाहनों के आवागमन से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे एसडीएम, लोनिवि के ईई व सीओ का घेराव किया।
विज्ञापन

थत्यूड़ में अगलाड़ नदी पर वर्ष 1981-82 में बने मोटर पुल पर रोज की भांति शुक्रवार रात करीब नौ बजे रेत से भरा डंपर गुजर रहा थाक कि पुल के बीच में जाते ही डंपर का टायर धंस गया, जिससे डंपर वहीं फंस गया। एक घंटे बाद ही जेसीबी से डंपर हटाकर पुल को बंद कर दिया गया, जिससे नैनबाग, विकासनगर, ब्लॉक मुख्यालय और बीईओ कार्यालय सहित दर्जनों गांवों का आवागमन ठप हो गया है। हालांकि पुल से पैदल आवाजाही सुचारु है। मौके पर पहुंचे एसडीएम रविंद्र जुवांठा, लोनिवि के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस की लापरवाही से ओवरलोड वाहन मराड़ मोटर मार्ग से लंबी दूरी तय करने के बजाए 16 टन क्षमता वाले पुल से ही आवागमन करते हैं, जिससे पुल का लिंटर टूट गया। एसडीएम ने कहा कि भविष्य में पुल से ओवरलोड वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य सनवीर बेलवाल, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महावीर चौहान, सुनील रावत, विरेंद्र रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक सजवाण, राम प्रकाश भट्ट, देवेंद्र भट्ट और सुनील भट्ट आदि ने वैकल्पिक मार्ग जल्द बनाने की मांग की।
विज्ञापन

पुल के एक साइड पर प्लेट डालकर छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। भारी वाहनों के लिए विमल की चलौटी में प्रस्तावित पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रजनीश कुमार, ईई लोनिवि थत्यूड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed