{"_id":"605204b88ebc3ed3802f93aa","slug":"nss-camp-starts-with-lakshya-song-new-tehri-news-drn373891985","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य गीत के साथ एनएसएस शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य गीत के साथ एनएसएस शिविर शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्य गीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बुधवार से राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ और टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बीपुरम का सात दिवसीस विशेष एनएसएस शिविर शुरू हो गया। ग्राम बंसी में थत्यूड़ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. पंकज पांडेय ने शिविर का शुभारंभ किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संदीप कश्यप ने सात दिन तक चलने वाले शिविर कार्य योजना की जानकारी दी। इस मौके पर डा. राजेश सिंह, विजेंद्र, डा. गुलनाज फातिमा, डा. संगीता सिदोला,छात्रसंघ अध्यक्ष नीता बिष्ट, नीतिका नेगी, आरती रांगड़ मौजूद थे।
दूसरी ओर, डिबनू गांव में पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली ने टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बीपुरम के एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर डीन एकेडमिक रमना त्रिपाठी, कार्यक्रम अधिकारी नितिन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
उत्तरकाशी। राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ हो गया। शिविर का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष मीना बिष्ट, प्राचार्य प्रो. संगीता मिश्रा, जोत सिंह बिष्ट, प्राध्यापक डा. विक्रम सिंह, डा. शैला जोशी, डा. मंजू भंडारी किया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लक्ष्य गीत, विकास गीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष गणेश नेगी, आलोक, मुकेश कोहली, अबीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद