फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Now land records will be online in Narendranagar Municipality area

Tehri News: नरेंद्रनगर नगर पालिका क्षेत्र में अब भूमि के रिकॉर्ड होंगे ऑनलाइन

Tue, 18 Feb 2025 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 18 Feb 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
Now land records will be online in Narendranagar Municipality area
नरेंद्रनगर (टिहरी)। उत्तराखंड राज्य के नक्शा प्रोजेक्ट के अंतर्गत तहसील परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय व्यापी नक्शा पायलट प्रोग्राम के तहत नरेंद्रनगर नगर निकाय को पायलट रूप में चयनित किया गया है। बैठक की शुरुआत सर्वे ऑफ इंडिया के डायरेक्टर नीरज कुमार, सर्वेयर सुमित कुमार शुक्ला, भारत सरकार के अनुज टंडन, एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने की।
विज्ञापन

सांसद अनिल बलूनी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। एसडीएम नेगी ने बताया कि नक्शा प्रोजेक्ट के तहत सटीक और ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड उपलब्ध होंगे, जिससे शहरी भूमि प्रबंधन में सुधार होगा और भू-संबंधित प्रक्रियाएं तेज एवं पारदर्शी बनेंगी। वर्तमान में चल रहे भूमि रिकॉर्ड को व्यवस्थित एवं डिजिटल करने के लिए यह परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि सर्वे टीम को पूरा सहयोग दें, ताकि परियोजना को शीघ्र पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

सर्वे ऑफ इंडिया के डायरेक्टर नीरज कुमार ने कहा कि अभी भी अधिकांश भूमि रिकॉर्ड हस्तलिखित खसरा-खतौनी पर आधारित हैं, जिससे भू-अधिकार विवाद और अवैध कब्जों की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने बताया कि नक्शा प्रोजेक्ट लागू होने से इन समस्याओं का समाधान होगा और संपत्ति मालिक देश के किसी भी कोने से अपनी भूमि का रिकॉर्ड देख सकेंगे। बैठक में मंगल सिंह गुसाईं, धर्मपाल चौहान, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा राणा, ममता देवी, सरोजनी देवी, विनीता देवी, महेश गुसाईं, मदन चमोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed