फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Notice to two drug shops on finding irregularities

चंबा के दो मेडिकल स्टोरों से दवा बिक्री और खरीद पर रोक

Wed, 22 Jun 2022 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Notice to two drug shops on finding irregularities
औषधि नियंत्रण विभाग और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) विजिलेंस की संयुक्त टीम ने दवा की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। चंबा के दो दुकानों में अनियमितताएं मिलने पर दवाइयों की खरीद, बिक्री पर रोक लगा दी गई है। साथ ही स्टोर संचालकों को नोटिस दिया गया है। टीम ने 10 दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

चारधाम यात्रा मार्ग के दवाई की दुकानों पर औषधि नियंत्रण विभाग और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को नशीली दवाइयां बिकने की शिकायतें मिली है। औषधि नियंत्रक के निर्देश पर सहायक औषधि नियंत्रक एसएस भंडारी के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार शाम को चंबा, नई टिहरी, भागीरथीपुरम और बुधवार को कंडीसौड़, कमांद की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

वरिष्ठ औषधि नियंत्रक चंद्र प्रकाश नेगी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान चंबा की दो दवा की दुकानों पर अनियमितताएं मिली है। टीम को एक मेडिकल स्टोर में कई ऐसी दवाइयां मिलीं, जिनका न नाम था और न ही एक्सपायरी डेट अंकित थी। पंजीकरण रजिस्टर चेक किए, तो कई दवाओं की बिक्री का हिसाब नहीं मिला। कुछ दवाइयां एक्सपायरी डेट की मिली। दुकान पर फार्मेसिस्ट भी मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनियमितताएं मिलने पर चंबा के दो दुकानों की दवाइयों की बिक्री और खरीद पर रोक लगा दी गई है। दवाओं के दुरुपयोग आदि अनियमितताओं पर मेडिकल स्टोर संचालकों से सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। बताया कि अलग-अलग दुकानों से 10 दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। टीम में हरिद्वार के औषधि निरीक्षक मानेंद्र सिंह राणा, जगदीश रतूड़ी, संजय सिंह व योगेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed