फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Mothers will be able to breastfeed their babies freely in the Mother Feeding Room: DM

मदर फीडिंग रूम में बच्चों को बेझिझक स्तनपान करा सकेंगी माताएं: डीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 06:25 PM IST
विज्ञापन
Mothers will be able to breastfeed their babies freely in the Mother Feeding Room: DM
जिला अस्पताल में मदर फीडिंग रूम और केमसारी में खेल पार्क का उद्घाटन
विज्ञापन

मदर फीडिंग रूम में बच्चों को बेझिझक स्तनपान करा सकेंगी माताएं: डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को डीएम नितिका खंडेलवाल ने बौराड़ी जिला चिकित्सालय में मदर फीडिंग रूम व प्राथमिक विद्यालय सेमलतप्पड़ केमसारी में खेल पार्क का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को खेल सामग्री और चॉकलेट वितरित की।


जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि मां का दूध बच्चे के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए अस्पताल आने वाली माताओं के लिए सुरक्षित व सहज स्तनपान सुविधा उपलब्ध कराई गई है। फीडिंग रूम में संपूर्ण आहार व स्वास्थ्य सुधार संबंधी पोस्टर, बच्चों के मनोरंजन के लिए किट जोन, डायपर चेंज व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक सुधार व सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने सेमलतप्पड़ केमसारी विद्यालय में खेल पार्क का उद्घाटन किया। स्कूल के आगे पार्क क्षेत्र पर हो रहे अतिक्रमण पर उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण को तत्काल अतिक्रमण हटाकर पार्क को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, एसीएमओ डॉ. अमित राय और एई पंकज पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed