फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Mother and daughter's health deteriorated after eating wild mushrooms

जंगली मशरूम खाने से मां-बेटी की तबीयत बिगड़ी

Fri, 25 Jun 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter's health deteriorated after eating wild mushrooms
थौलधार ब्लॉक के ग्राम भल्डीयाना में जंगली मशरूम खाने से मां-बेटी की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

गांव के बलवीर ने बताया कि शुक्रवार सुबह मीना देवी (40) पत्नी कुंदन सिंह ने जंगल से मशरूम लाकर उसकी सब्जी बनाई। मशरूम की सब्जी खाने के कुछ देर बाद ही महिला और उसकी बेटी अलीशा (20) की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों से उन्हें निजी वाहन से जिला चिकित्सालय बौराड़ी पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के बाद मां-बेटी की स्थिति में सुधार है। अस्पताल प्रबंधन के प्रशासक सैम कमर ने बताया कि आईसीयू में उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार होने पर उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्हें जल्द छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed