{"_id":"67b707850781d3712d006275","slug":"make-your-life-healthy-by-doing-yoga-regularly-tehri-news-c-50-1-nth1001-111174-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नियमित योग क्रिया कर जीवन को निरोग बनाएं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नियमित योग क्रिया कर जीवन को निरोग बनाएं युवा
Thu, 20 Feb 2025 04:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 20 Feb 2025 04:14 PM IST
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में शिक्षा विभाग की पहल पर आयोजित बीएड चतुर्थ सेमेस्टर प्रशिक्षणार्थियों की तीन दिवसीय योग कार्यशाला संपन्न हो गई। स्कूल ऑफ एजुकेशन संकाय अध्यक्ष प्रो़ सुनीता गोदियाल के निर्देशन में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की प्रशिक्षु आकांक्षा और अनूप बिष्ट ने तीन दिन तक छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार, कपाल भाति, मयेरासान, अनुलोम विलोम सहित योगासन की विभिन्न क्रियाएं करवाई और सिखाई।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रो़ एमएमएस नेगी ने कहा कि योग हमारे ऋषि-मुनियों की देन है। योग विश्व को सुख और समृद्धि दे सकता है। योग को दैनिक जीवन में अपनाने से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास होता है। डॉ़ कैलाश पेटवाल ने कहा कि योग से हम मानव जीवन के उद्देश्य का ज्ञान अर्जित कर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। इस मौके पर कार्यशाला प्रभारी डॉ़ नीरज जोशी, डॉ़ रूपराज, डॉ़ मनोज प्रसाद नौटियाल, डॉ़ अखिलेश गौतम, डॉ़ हेमराज, डॉ़ एम देवम, डॉ़ सुमन लता, डॉ़ अरविंद कुमार आदि मौजूद थे। संवाद