फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   If voted to power, will interview over the positions of Group C and D: Rajnath.

सत्ता में आए तो ग्रुप-सी और डी के पदों पर इंटरव्यू करेंगे खत्म : राजनाथ

Fri, 10 Feb 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी। Updated Fri, 10 Feb 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
If voted to power, will interview over the positions of Group C and D: Rajnath.
नरेंद्रनगर विस से भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल के समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गजा में की जनसभा। - फोटो : amar ujala.

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनी तो राज्य में ग्रुप-सी और डी के पदों के लिए इंटरव्यू खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 16 साल में 10 साल कांग्रेस ने शासन किया। अब जनता ने 10 साल भाजपा को मौका दिया तो उत्तराखंड को विश्व पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा और स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन



केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को नरेंद्रनगर से भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल के समर्थन में गजा में जनसभा संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निर्भीक और जनहित की सरकार चल रही है। भारतीय सेना बार्डर पर पाकिस्तान को करारा जवाब दे रही है। सर्जिकल स्ट्राइक इसका एक उदाहरण है।
विज्ञापन


जरूरत पड़ी तो इस तरह की कार्रवाई आगे भी की जाएंगी। नोटबंदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह फैसला राजनैतिक नहीं बल्कि जनहित में लिया गया था। नोटबंदी से शुरुआत में कुछ परेशानियां जरूर सामने आई, लेकिन इससे कालेधन पर लगाम लगेगी। केंद्रीय योजनाएं गिनाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, जनधन योजना, बेटी बढ़ाओ, डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम आदि जनहित की योजनाओं से आम गरीब और किसान को लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य की हरीश रावत सरकार को निशाने पर लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राज्य में भूमाफिया, शराब माफिया और तमाम अव्यवस्थाएं हावी रहीं। नरेंद्रनगर की जनता ने बीसी खंडूड़ी जैसा ईमानदार सांसद चुना है, अब उन्हें राज्य में ईमानदार सरकार बनाने में भाजपा का साथ देना चाहिए।


स्थानीय मुद्दों पर उन्होंने कहा कि बंदरों के कारण जनता परेशान है, मगर सरकार कुछ नहीं करती। सुबोध उनियाल वरिष्ठ नेता है, सरकार आई तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रत्याशी सुबोध उनियाल, पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed