{"_id":"681a100bacf883eb2502a839","slug":"get-medicines-for-mentally-ill-children-delivered-through-drones-dm-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-112394-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक अस्वस्थ बच्चों की दवाएं ड्रोन के माध्यम से मंगवाए : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक अस्वस्थ बच्चों की दवाएं ड्रोन के माध्यम से मंगवाए : डीएम
Tue, 06 May 2025 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 06 May 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र टिहरी की जिला प्रबंधन समिति की बैठक डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने कहा कि कोई भी दिव्यांग व्यक्ति बिना प्रमाणपत्र, यूडीआईडी कार्ड की सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए।
सीएमओ डॉ. श्याम विजय को मानसिक अस्वस्थ बच्चों की दवाएं एम्स ऋषिकेश से ड्रोन के माध्यम से मंगवाने को कहा। जिला अस्पताल बौराड़ी में प्रत्येक बुधवार को दिव्यांग प्रमाणपत्र और शिविर आयोजन के दौरान डॉक्टरों का पूरा पैनल समय पर उपलब्ध नहीं होने पर नाराजगी जताई। सीएमओ को व्यवस्था में सुधार लाने और डॉक्टरों के पैनल को समय पर बैठने की रोस्टर के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने दिव्यांगजनों को पेंशन, यूडीआईडी कार्ड और आवश्यक उपकरणों का लाभ देने के लिए न्याय पंचायत स्तरों पर शिविर लगाने को कहा। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रेष्ठा भाकुनी, लीड बैंक अधिकारी मनीष मिश्रा, राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, डीडीआरसी के जिला समन्वय जगदीश बडोनी, रंजीता थपलियाल, रवीश चमोली आदि मौजूद रहे। संवाद