फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Encroachment removed from NH in Campti Bazar

Tehri News: कैंपटी बाजार में एनएच से हटाया गया अतिक्रमण

Tue, 06 May 2025 07:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 06 May 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from NH in Campti Bazar
सड़क किनारे अवैध रूप से बनाए गए 14 खोखे हटाए गए
विज्ञापन

दोबारा ठेली-फड़ लगाकर अतिक्रमणकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
नैनबाग (टिहरी)। चारधाम यात्रा के दौरान जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने कैंपटी बाजार से अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण हटा रही टीम ने कहा कि सड़क किनारे फिर से ठेली-फड़ लगाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान बाजार से 14 खोखे हटाए गए।
कैंपटी में हर दिन पर्यटकों की खूब भीड़ उमड़ती है। एनएच 707 ए पर अक्सर सड़क किनारे खोखे और फड़ लगाने से यातायात बाधित होता है। हमेशा की तरह इस बार भी गर्मियों में चारधाम यात्रा और पर्यटकों के बड़ी संख्या में कैंपटी से होकर जाने की उम्मीद है। चारधाम यात्रा को सुचारू संचालित करने के लिए तहसील प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से वहां बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन

टीम ने जेसीबी से एनएच पर पुल के आसपास सड़क किनारे बनाए गए करीब 14 खोखे हटाए। कई व्यापारियों ने प्रशासन की इस कार्यवाही का विरोध करते हुए कहा कि कैंपटी पर्यटन स्थल है, यहां कुल दो माह का सीजन चलता है। सीजन शुरू होते ही प्रशासन का इस तरह कार्रवाई करना उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम मंजू राजपूत ने बताया कि यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए एनएच से अतिक्रमण हटाया गया है। टीम में तहसीलदार निशांत कंबोज, प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा, ईई एनएच मनोज राठौर, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक नौटियाल, विजेंद्र पंवार, राजस्व उप निरीक्षक यशपाल सिंह नेगी और रमेश नौटियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed