फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   draft is completed for two years Bed course

दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम का स्वरूप तय

Mon, 15 Jun 2015 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Mon, 15 Jun 2015 03:45 PM IST
विज्ञापन

नए सत्र से शुरू हो रहे दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम की रूपरेखा तय कर रिपोर्ट

विज्ञापन
एनसीईसी, यूजीसी, कुलाधिपति को अनुमोदन के लिए भेज दी गई है।

दरअसल 2015-2016 का शैक्षणिक कैलेंडर घोषित करने के मामले में सुस्त चाल से चल रहे श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रशासन पर अमर उजाला की खबर का बड़ा असर हुआ है। नए शिक्षा सत्र 2015-16 का शैक्षणिक कैलेंडर घोषित करने के मामले में श्रीदेव सुमन विवि पिछड़ा खबर प्रकाशित होने के बाद विवि प्रशासन हरकत में आ गया।

आनन-फानन में विवि प्रशासन ने नए सत्र की प्रवेश निर्देशिका प्रकाशित करने के लिए प्रेस में भेज दी है। नया शिक्षा सत्र 20 जुलाई से शुरू करने की विवि ने घोषणा भी कर दी है।
विज्ञापन


विवि प्रशासन का दावा है कि 20 जून तक प्रवेश निर्देशिका विवि मुख्यालय में उपलब्ध हो जाएगी। श्रीदेव सुमन विवि से संबद्व 47 कॉलेजों में बीबीए, बीसीए, बीलिव, कंप्यूटर साइंस, योगा, बीएससी गृह विज्ञान आदि व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे है। संबद्व कॉलेजों में प्रवेश कब से शुरू होंगे विवि ने इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुल्क के लिए क्या मानक निर्धारित किए गए है। इसकी जानकारी भी विवि की ओर से कॉलेजों को नहीं दी गई थी। जिस कारण कॉलेज संचालन और छात्र-छात्राए दुविधा की स्थिति में है।

विवि के कुलपति डा.यूएस रावत ने बताया कि प्रवेश निर्देशिका प्रकाशित करने के लिए प्रेस में भेज दी गई है। 20 जून तक प्रवेश निर्देशिका विवि में पहुंच जाएगी।


नया सत्र 20 जुलाई से शुरू किया जाएगा। प्रवेश संबंधी और शुल्क की सूचनाए सभी प्रवेश निर्देशिका में दी गई है। 17 जून को विवि मुख्यालय में वाटर स्पोट्रर्स पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए बैठक आयोजित की गई है। बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि वाटर स्पोर्ट्स पाठ्यक्रम इसी सत्र में शुरू किया जाए या फिर अगले वर्ष से।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed