फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dowry murder case against in-laws in case of death of married woman

विवाहिता की मौत के मामले में ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस

Tue, 22 Jun 2021 06:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Dowry murder case against in-laws in case of death of married woman
भिलंगना ब्लॉक के खिरबेल सेमा गांव में शनिवार 19 जून को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मायके पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने की नामजद तहरीर दी है। राजस्व पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर केस रेगुलर पुलिस को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

बासर पट्टी के खिरबेल गांव में शनिवार को विवाहिता सुदया देवी (24) संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के हुक से लटकी मिली थी। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। विवाहिता की मौत होने पर मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई राकेश मोहन भट्ट निवासी त्रिजुगीनारायण जिला रुद्रप्रयाग ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में मृतका के पति आनंद प्रकाश, ससुर बच्चीराम, सास संपत्ती देवी और जेठ दिनेश प्रसाद पर सुदया की हत्या करने का आरोप लगाया है। कफोल गांव राजस्व उपनिरीक्षक मनोज सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर में ससुरालियों पर दहेज के लिए सुदया से कई बार मारपीट करने के साथ ही उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। बताया गया कि वर्ष 2015 में उनकी शादी हुई थी। उसका पांच साल का एक बेटा भी है। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही यह केस रेगुलर पुलिस को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed