फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Disaster-affected farmers of Gair await relief

Tehri News: गैर के आपदा पीड़ित काश्तकार को राहत का इंतजार

Thu, 13 Nov 2025 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 13 Nov 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Disaster-affected farmers of Gair await relief
नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक में गुसाईं पट्टी के ग्राम गैर निवासी काश्तकार सूरज सिंह आपदा राहत के इंतजार में है। 21 अगस्त की रात को उनका मकान पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन अभी तक उन्हें कोई राहत नहीं मिल पाई है। गांव में भाई के घर में शरण लिए ग्रामीण को चिंता है कि भाई के छानी से जल्द वापस लौटने के बाद सिंर ढकने की व्यवस्था कैसे होगी।
विज्ञापन

गैर गांव से कलेक्ट्रेट पहुंचा आपदा प्रभावित सूरज सिंह ने बताया कि 21 अगस्त 2025 को तेज बारिश के कारण उनका दो कमरों का दो मंजिला मकान पूरी तरह से टूट गया था। पटवारी ने मौके पर आकर रिपोर्ट बनाई थी लेकिन अभी तक कुछ राहत नहीं मिल पाई है। आपदा पीड़ित ने बताया कि घर टूटने के बाद वह अपने पांच सदस्यों के परिवार के साथ भाई के मकान में रह रहा है।
विज्ञापन

अब ठंड के मौसम में भाई का परिवार छानी से वापस गांव आने वाला है। जिससे उनका कमरा खाली करना पड़ेगा। ऐसी स्थिति सिर ढकने के लिए छत की चिंता सता रही है। काश्तकार ने कहा कि वह बेटे के साथ खेतीबाड़ी कर गुजर-बसर करते है जिससे मकान की मरम्मत करने में सक्षम नहीं है। परेशान काश्तकार ने क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा और फौरी तौर तिरपाल, टैंट आदि राहत देने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed