फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demonstration of guerrillas demanding adjustment

Tehri News: समायोजन की मांग को लेकर गुरिल्लाओं का प्रदर्शन

Thu, 13 Jul 2023 04:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 04:12 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of guerrillas demanding adjustment
बुजुर्गों को पेंशन देने की मांग, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

नई टिहरी। गुरिल्ला संगठन ने लंबित मांगों के निराकरण को लेकर भारी बारिश के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। सरकार से गुरिल्लाओं को एसएसबी, पीआरडी और होमगार्ड में समायोजन करने की मांग की। मांग के संबंध में डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
बृहस्पतिवार को गुरिल्ला जन जागरण रथ यात्रा घनसाली से नई टिहरी पहुंची। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने सांकेतिक प्रदर्शन किया। गुरिल्ला कल्याण समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि गुरिल्ला प्रशिक्षित लंबित मांगों के निराकरण के लेकर कई वर्षों से आंदोलनरत हैं। 2015 में एसएसबी की ओर से गुरिल्लाओं का भौतिक सत्यापन भी करवाया गया। केंद्र सरकार ने केंद्र सहायातित योजनाओं में गुरिल्लाओं के समायोजन हेतु राज्य सरकारों को पत्र लिखा गया लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला, भगवान सिंह राणा, सोना देवी, सुनीता देवी, रामप्यारी देवी, सुशीला देवी, मनोहरी देवी, रोशनी देवी, पुष्पा देवी, इंद्रा देवी, प्यारेलाल, चंद्र मोहन, मंत्री प्रसाद जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed