{"_id":"5e3aefb48ebc3ee60618a78b","slug":"dcb-will-open-nine-new-bank-branches-in-rural-areas-new-tehri-news-drn3351441124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में नौ नई बैंक शाखा खोलेगा डीसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में नौ नई बैंक शाखा खोलेगा डीसीबी
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक टिहरी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द ही अपना दायरा बढ़ाएगा। जिला सहकारी बैंक बोर्ड की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक की 9 नई शाखा खोलने का निर्णय लिया गया। नई शाखाएं खोलने के लिए जल्द ही सर्वे शुरू किया जाएगा। लंबे समय से 20 बड़े बकायादारों द्वारा 60 दिन के अंतर्गत ऋण की अदायगी न करने पर बोर्ड ने बकाएदारों की संपत्ति नीलामी करने का निर्णय लिया है।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष चंद्र रमोला की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। अध्यक्ष रमोला ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिले इस दिशा में कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने सदन में नकोट, थातीडागर, पौडीखाल, लक्ष्मोली, पोखरी (गजा), ढुंगमंदार, भैंतलधार, जौनपुर ब्लाक के श्रीकोट और गरखेत में नए बैंक शाखा खोलने का प्रस्ताव रखा, जिस पर संचालक मंडल के सदस्यों ने कहा कि इन स्थानों पर बैंक की जरूरत के लिए पहले सर्वे करना जरूरी है। क्योंकि नई शाखा खोलने के लिए कम से कम 2500 खाते होने जरूरी है। सदन ने तय किया कि सर्वे रिपोर्ट आने के बाद ही नई बैंक शाखाएं खोली जाएगी।
ऋण की कम वसूली पर अध्यक्ष रमोला ने नाराजगी व्यक्त की। ऋण वसूली के लिए सचिव/महाप्रबंधक को बैंक स्तर पर जल्द ही वसूली टीम गठित करने को कहा। वसूली टीम के लिए बैंक का ड्रेस कोड भी तैयार किया गया है। लंबे समय से 20 बड़े बकायदारों की ओर से ऋण अदायगी न करने पर सदन ने रोष जताया। बैठक में बैंक के उपाध्यक्ष विनोद रावत, संचालक मंडल सदस्य जय प्रकाश चंद, रोशनी राणा, टीकाराम भट्ट, डुग्गा देवी, ऊषा बडोला, सुनील सिंह हनुमंती, सतपाल सिंह, उत्तम कठैत, नरेश नेगी, गोविंद रावत उपस्थित रहे।