फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Doctor dead in road accident

कार हादसे में डाक्टर की मौत

Thu, 11 Jun 2015 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 11 Jun 2015 05:07 PM IST
विज्ञापन

सुवाखोली-थत्यूड़ मार्ग पर बीती देर रात कार हादसे में एक डाक्टर की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


बुधवार देर रात 1.30 बजे सुवाखोली-थत्यूड़ मार्ग पर 33 केवी विद्युत सब स्टेशन के समीप आल्टो कार 100 मीटर खाई में गिर गई। इस हादसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में कार्यरत डा. कुलदीप नेगी (28) पुत्र गंभीर सिंह नेगी  हाउस नंबर 2725 लेन 2 पत्लीगढ़, अमृतसर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कार में सवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ का  कैंटीन संचालक जयशरण रतूड़ी (38) पुत्र तेजराम ग्राम सिर्स पट्टी पालीगाड टिहरी, लैब टेक्नीशियन उमेश सिंह बसेरा (32) पुत्र होशियार सिंह बसेरा ग्राम पाली पोस्ट डोढीपाली पिथौरागढ़ और आई टैक्नीशियन वैभवराज उनियाल (28) पुत्र अनिल कुमार  नत्थुवाला जिला देहरादून घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें 108 की मदद से उपचार के लिए थत्यूड़ सामुदायिक  स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। जयशंकर रतूड़ी की गंभीर स्थिति को देखते हुए मसीह अस्पताल मसूरी ले जाया गया। बताया जा रहा है कि ये लोग रात को अपने किसी परिचित के घर मसूरी जा रहे थे।

हादसे की सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक उत्तम लाल व टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष सुनील थपलियाल सहित आसपास के लोग एकत्रित हुए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतक नेगी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मसूरी भेजा गया। बृहस्पतिवार को उनके परिजन भी अमृतसर से मसूरी पहुंच गए।


कार दुर्घटना में मृत डा. कुलदीप नेगी ने कर्नाटक से एमबीबीएस किया। उनकी प्रथम नियुक्ति स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग में 23 अप्रैल को हुई थी। 11 मई को डा. नेगी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ में व्यवस्था पर भेजा गया। एक माह बाद 11 जून को कार दुर्घटना में डा. नेगी की मौत से थत्यूड़ क्षेत्र के लोग गमजदा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed