{"_id":"5ced64b3bdec220788128300","slug":"155906173120-new-tehri-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में हिडन कैमरा मिलने से पर्यटन नगरी की छवि धुमिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होटल में हिडन कैमरा मिलने से पर्यटन नगरी की छवि धुमिल
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला मुख्यालय को पर्यटन नगरी बनाने की मुहिम को तब बड़ा धक्का लगा है, जब यहां एक होटल में ठहरे पर्यटकों के कमरे में हिडन कैमरा लगा मिला। होटल के कमरे में कैमरे का पता चलने के बाद पर्यटक सहमे हुए हैं। तीन-चार दिन के टूर पर यहां पहुंचे पर्यटकों ने शहर से वापस जाने का निर्णय लिया है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही हकीकत सामने आ पाएगी।
पहाड़ में पर्यटन व्यवसाय बढ़ाने के लिए सरकारी स्तर से काफी प्रयास किए जा रहे हैं। टिहरी बांध की झील से 20 किमी दूर बसाए गए मास्टर प्लान शहर में भी पर्यटकों की शून्यता को तोड़ने के लिए नगर क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने की मुहिम चलाई जा रही है। इसी का परिणाम है कि गर्मी से राहत पाने के लिए महानगरों से नगर क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की आमद बढ़ रही है, जिससे होटल व्यवसाय भी बढ़ रहा है। लेकिन पर्यटकों को ठहराने वाले होटल के कमरे में हिडन कैमरा लगाकर पर्यटकों की निजता भंग करने का मामला सामने आने पर उभरते पर्यटन स्थल की छवि खराब होना जाहिर है। दिल्ली से आए पर्यटकों ने बताया कि पहाड़ की शांत वादियों में उन्हें इस तरह हिडन कैमरा लगा होने की उम्मीद नहीं थी। हमें निजता भंग होने का डर सता रहा है। हमें शहर छोड़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर का कहना है कि होटल के कमरे में पंखे पर कैमरा लगाना और उसे वाईफाई से कनेक्ट करना सोची-समझी साजिश लग रही है। पता चला है कि कुछ दिन पहले ही पंखा बदला गया था। जांच में जल्द ही सब सामने आ जाएगा।